सिविल अस्पताल जवाली में अनुबंध कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर कर रहे काम, जता रहे रोष

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

राज्य स्वास्थ्य समिति ब्लॉक नगरोटा सूरियां के अंतर्गत सिविल अस्पताल ज्वाली मे अनुबंध कर्मचारियों डॉ.पूजा प्रिया, डॉ. मुनीश धीमान, डॉ. मुक्ता चौधरी, शालिनी शर्मा, रंजू बाला, शालिनी राणा, सुमन बाला ने काले बिल्ले लगाकर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं दी ।

जिला संयुक्त सचिव शालिनी शर्मा, ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य समिति ( नेशनल हेल्थ मिशन ) अनुबंध संघ के कर्मचारियों ने सरकार को 26 जनवरी तक रेगुलर स्केल की मांग को पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था। इसमें स्थायी नीति बनाने की अधिसूचना जारी करने की मांग रखी गई थी, लेकिन सरकार ने उनकी इस मांग को लेकर कोई घोषणा नहीं की ।

उन्होंने कहा कि करोना काल मे भी हम सभी कर्मचारियों ईमानदारी के साथ कोरोना वायर्र के रूप मे बढ़ चढ़कर भाग लिया । और दिन रात अपनी ड्यूटी निभाते रहे लेकिन सरकार ने हमारी ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब यह जो हड़ताल है, वह लगातार जारी रहेगी। जब तक इसका कोई समाधान नहीं होगा, कोई पॉलिसी नहीं बनाती, तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे। 1 फरवरी तक काले बिल्ले लगा कर कार्य करेंगे। तथा 2 फरवरी से संकेतिक हड़ताल पर बैठेंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...