सिपेट में पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) द्वारा तीन विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी सहायक आयुक्त सोलन भानु गुप्ता ने दी।

भानु गुप्ता ने कहा कि सिपेट द्वारा 03 वर्ष की अवधि के डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी (डी.पी.एम.टी), 03 वर्षीय अवधि के डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (डी.पी.टी.) तथा 02 वर्ष की अवधि के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पी.जी.डी.-पी.पी.टी.) पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि डी.पी.एम.टी और डी.पी.टी. पाठ्यक्रम के लिए पात्रता 10वीं पास तथा पी.जी.डी.-पी.पी.टी. पाठ्यक्रम के लिए पात्रता बीएससी पास निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है।

भानु गुप्ता ने कहा कि सिपेट, केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है जो प्लास्टिक के क्षेत्र में उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए जाना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...