सितंबर के पहले दिन महंगाई से राहत, LPG गैस सिलेंडर के दाम में हुई 100 रुपए की कटौती

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – ब्यूरो 

महंगाई की मार झेल रही जनता को सितंबर के पहले दिन महंगाई से हल्की राहत मिली है। गुरुवार 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती देखने को मिली है। हालांकि यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज पहली सितंबर को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता मिलेगा।

इसी तरह मुंबई में 92.50, चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा। इस कटौती के साथ दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शिय गैस सिलेंडर की कीमतें 1976.50 रुपए की जगह 1885 रुपए हो गई हैं।

बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने के पहली तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इससे पहले अगस्त में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 36 रुपए की कटौती की गई थी।

बात करें घरेलू गैस सिलेंडर की तो 6 जुलाई के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपए है, जबकि कोलकाता में 1079. मुंबई में 1052 और चेन्नई में 1068 रुपए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...