LIC में नौकरी का मौका, 100 अस्थाई पदों के लिए इस दिन होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी का मौका सामने आया है। 100 अस्थाई पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

हिमखबर डेस्क 

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एलआईसी (Life Insurance Corporation of India), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में आयोजित होगा।

प्रवीन नगराईक ने बताया कि इस दौरान महिला करियर एजेंट तथा ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण तथा अच्छी कम्युनिकेशन स्किल निर्धारित की गई है और आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

महिला करियर एजेंट को 7,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्लस कमीशन व अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

महिला करियर एजेंट के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार तथा ग्रामीण करियर एजेंट के पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने रिज्यूम सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।

उन्होंने उम्मीदवारों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र तथा एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...