युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर बैचवाइज भर्ती की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति का मौका मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया और जरूरी शर्तों की जानकारी विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार देखी जा सकती है।

हमीरपुर 15 सितंबर – हिमखबर डेस्क

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद बैचवाइज भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 3 पद और सामान्य (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्ल्यूएस), एससी तथा एससी (बीपीएल) का एक-एक पद भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में अभी तक के ताजा बैच के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 18 सितंबर से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...