निर्माण कार्य करवाने के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमखबर डेस्क
पुलिस थाना हरिपुर की रानीताल चौकी के तहत बनखंडी क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर 42 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रकम लेने के बाद उसे धमकी भी दी गई। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बनखंडी निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर हमीरपुर निवासी पवन कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) (बी) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने निर्माण कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर उससे 42 लाख रुपए लिए और बाद में उसे धमकाया। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

