SBI Life में नौकरी का मौका! 24 पदों के लिए 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, यहां करें आवेदन

--Advertisement--

SBI Life Insurance Company में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर (रेगुलर) के 2 पद तथा लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) (पार्ट टाइम) के 22 पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक जबकि वेतन 22,000 रुपये प्रतिमाह + इंसेंटिव होगा।

वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं/12वीं/स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे तथा मानदेय कमीशन/टारगेट आधारित होगा। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लाने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 तथा 9418604804 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...