सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 250 पदों के लिए 4 व 6 मार्च को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

3  मार्च, हिमखबर – डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च को पंचायत घर बाथरी व 6 मार्च को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद ( केवल पुरुष वर्ग) में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को 10वीं/12वीं व स्नातक शैक्षणिक योग्यता के साथ 21 वर्ष से 37 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए शारीरिक मापदंड जिसमें उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक और वजन 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। चयनित युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 16000 से 18500 रुपए वेतन के साथ अन्य लाभ दिए जाएंगे।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और कार्यालय में उपस्थित हो जाएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर संपर्क किया जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

इन भर्तियों के लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ और संगड़ाह में भर्ती शिविर आयोजित किये जाएंगे, जहां पर साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्तियां होंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती हेतु 6 मार्च को उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में और 7 मार्च 2023 को संगड़ाह में  भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड (सुरक्षा जवान) एवं सुपरवाइजर पद हेतु शारीरिक मापदंड व लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेंमी, उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, जबकि वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम तथा शैक्षिक योग्यता10वीं पास होना अनिवार्य है।

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण के लिए रीजनल प्रशिक्षण केन्द्र झबोला, बिलासपुर भेजा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने 2 पासपोर्ट साईज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, अपने बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।

सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित बनाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...