सांसद राजीव भारद्वाज के समक्ष गंदगी की समस्या को किया उजागर

--Advertisement--

 

चम्बा मुख्यालय के बचत भवन में सांसद राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में दिशा बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने करियाँ टीआरटी सड़क किनारे पर कूड़ा वह मलवा डंप करने से फैली गंदगी की समस्या को उजागर किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से भी वहां की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए कहा।

जब मीडिया ने ग्राउंड जीरो में जाकर वहां हालात देखें तो सही मायने में वहां सड़क किनारे मलवा व कूड़े के ढेर साफ तौर पर देखे जा रहे थे। सड़क पर मोड़ के किनारे पर ही यह सब फेंका हुआ था, जिससे वहां हादसे का डर बना हुआ है।

दरअसल लोग अपने घरों के निर्माण का बेस्ट व कूड़ा कचरा वहाँ फेंक रहे हैं, जिसकी वजह से वहां इस तरह के हालात बने हुए हैं। हैरानी की बात यह है की एक जिला परिषद अध्यक्ष को इस तरह की समस्या को बैठक में उठाना पड़ रहा है तो बाकी जगह के हालात कैसे हो सकते हैं, इस बात का अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं।

वहां के स्थानीय लोगों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यहां पर लोग अपने घरों का कूड़ा कचरा और बेस्ट फेंक जाते हैं, जिसकी वजह से यहां पूरी तरह से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने प्रशासन से इसके बारे में शिकायत की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि इस समस्या को प्राथमिकता से उजागर करें ताकि प्रशासन के कानों तले जूं रेंग जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या को जिला परिषद अध्यक्षा ने भी सांसद व प्रशासन के समक्ष उठाया है लेकिन अब देखना है कि इस पर क्या कार्रवाई होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...