सांख्यिकी सहायक और जेबीटी भर्ती की परीक्षा की तिथियां घोषित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सांख्यिकी सहायक पोस्ट कोड-25013 और जेबीटी पोस्ट कोड-25004 के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सांख्यिकी सहायक की परीक्षा 18 फरवरी को होगी। जबकि, जेबीटी की भर्ती परीक्षा 25 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चौक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...