सलूणी के पनोगा गांव में आग से मकान राख, लाखों का नुक्सान

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की पंचायत स्नूह पंचायत के पनोगा गांव में एक व्यक्ति के मकान में अचानक आग लग गई। इससे मकान सहित इमारती लकड़ी के 40 स्लीपर के साथ खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई है। प्रभावित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार व्यास देब पुत्र ज्ञान चंद के मकान में अचानक आग लग गई जो देखते ही देखते फैल गई। इस दौरान मकान में रखा सामान राख हो गया।

इसके साथ में मकान में रखी इमारती लकड़ी देवदार के 40 स्लीपर के साथ 5 क्विंटल मक्की, 2 क्विंटल चावल और 30 ऊनी चादरें भी आग भी चपेट में आ गईं। मकान में लगी आग की लपटों को उठता देख गांव के वीरेंद्र नामक व्यक्ति तुरंत गांववासियों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए लेकिन तब तक आग ने मकान को चारों ओर से अपनी लपेट में ले लिया था। इस दौरान लोगों ने आसपास के मकानों को जलने से बचा लिया।

सूचना मिलते ही संबंधित वार्ड सदस्य कुलदीप व मोहन लाल मौके पर पहुंचे और नुक्सान का जायजा लिया। वहीं संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण राजस्व अधिकारी के साथ पुलिस थाना किहार को भी घटना को लेकर सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल व ग्रामीण राजस्व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की।

उनके अनुसार प्रभावित व्यक्ति को डेढ़ लाख के नुक्सान का प्राकलन तैयार किया गया है। आग लगने का कारण क्या है उसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...