सरौर ग्रामीणों ने NHAI कार्य के ढीलेपन रवैये और गुणवत्ता पर जताया विरोध

--Advertisement--

सरकाघाट – अजय सूर्या

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत परसदा हवाणी में NHAI के निमार्ण कार्य हमीरपुर से करनोहल के बीच सरौन गावर कंपनी द्वारा पूरा डंगा न लगाए जाने पर परिवार वालों और स्थानीय जनता में रोष हैं।

ग्रामीणों के अनुसार पिछली बरसात में समय पर डंगा न लगाने की वज़ह से उनके घर का आंगन, कई फलदार पेड़, सेफ्टी टैंक इत्यादि गिर गए हैं।

ग्रामीणों ने यह नाराज़गी जताई कि काम में ढीलापन और काम में सफाई नहीं है लोगों के घरों पर पत्थर गिर रहे लेकिन कंपनी द्वारा उसी जगह पर खुदाई की जा रही है और लोगों को धुड मिट्टी से निजात दिलाने के लिए पानी के टैंक भी मुहैया नहीं है।

ग्रामीणों ने फिर से सरकार और प्रशासन से मांग करते कहा कि कंपनी ने पीने के पानी की बावड़ियों को भी बर्बाद कर दिया, रास्ते भी नहीं बनाए गए तथा डंगो को भी सही ढंग से नहीं लगाया जा रहा हैं और इनकी गुणवता पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, तथा काम कर रही लेबर के लिए, साइट पर भी एंबुलेंस इत्यादि की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।

सभी क्षेत्र वासियों ने फिर से इस कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट में बदलाव की मांग तथा लोगों के घरों को लेकर उनसे मुआवजे की मांग की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...