सरेआम गुंडागर्दी:जमीन के लिए जला दी दुकान, पीडि़तों ने पड़ोसियों पर जड़ा आरोप

--Advertisement--

Image

ठाकुरद्वारा,राजीव जस्वाल

भवारना थाना के अंतर्गत ठाकुरद्वारा में रविवार रात अज्ञात युवकों ने कांगड़ा सेंट्रल बैंक के साथ बनी कन्फेक्शनरी की दुकान को तोड़ दिया व सामान को आग लगा दी। दुकान के मालिक लेख राज ने बताया कि रात को करीब एक बजे उन्हें घर के बाहर शोर सुनाई दिया, तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान को हथियारों से लैस 20 लोग तोड़ रहे थे।

अज्ञात युवकों ने टीन शैड को तोड़कर उसमें रखे सामान को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने इस बारे में खलेट पंचायत के पूर्व उपप्रधान को सूचित किया। उपप्रधान ने भवारना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अज्ञात युवक मौके से भाग गए।

फायर ब्रिगेड ने लपटों पर काबू पाया। लेखराज ने बताया कि उन्हें पूरा शक है कि उनके पड़ोसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। वह जून माह से उनकी जमीन की मांग कर रहा है, लेकिन वह जमीन को उसे देना नहीं चाहते हैं। लेखराज ने कहा कि उन्हें जान का भी खतरा बना हुआ है, उन्होंने उचित न्याय की मांग की है।

भवारना थाना के एएसआई सत्य प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अज्ञात युवकों को पकड़ लिया जाएगा व सामने लगे कैमरों से भी फुटेज ली जाएगी। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि लेखराज की शिकायत पर उसके पड़ोसी व पत्नी सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...