सराहनीय कदम: महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से खुली पब्लिक लाइब्रेरी

--Advertisement--

Image

सैकड़ों बच्चे ले रहे हैं फायदा

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली उपमंडलस्तीय पब्लिक लाइब्रेरी मकड़ाहन लव मे विभिन्न-विभिन्न गांवों के सैंकड़ों अलग अलग शिक्षण संस्थानों के बच्चे लाइब्रेरी में आकर टैस्ट की तैयारी करके फायदा उठा रहे हैं.

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने आज पब्लिक लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत कर बच्चों के भविष्य के बारे में जानना चाहा और बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

आपको बता दें कि ज्वाली उपमंडल में पब्लिक लाइब्रेरी ना होने से बच्चों को दूरदराज कांगड़ा धर्मशाला जाना पड़ता था जिससे ग्रामीण स्तर के कुछ बच्चे जेब खर्च ना होने के चलते वंचित रह जाते थे .

जिसके चलते एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह, डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल के सराहनीय प्रयासों से और सरकार के सहयोग से ज्वाली उपमंडल में बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए यहां पर पब्लिक लाइब्रेरी खोलने का कदम उठाया था

जो कि अब सुचारू रूप से चल रही है और बच्चे इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ज्वाली उपमंडल में कोई भी लाइब्रेरी नहीं थी तथा हमने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए पब्लिक लाइब्रेरी खोलने का प्रयास किया और इसे अब धरातल पर चालू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में बच्चे आकर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उन्होंने कहा कि बच्चे जब फ्री होते हैं तो लाइब्रेरी में आकर अपने टेस्ट की तैयारी करते हैं जिससे कि बच्चों का रुझान नशे की तरफ नहीं वढ़ता । उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी कामयाबी के लिए आगे कदम बढ़ा रहे हैं यह सभी के लिए प्रसंन्नता का विषय है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...