सराज घाटी में तडक़े ही आग का तांडव, लपटों ने घेरा दोमंजिला मकान, घर के भीतर थे मां और बेटा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी के पटवार वृत क्लीपर में एक आठ कमरों का दो मंजिला रिहायशी मकान जल गया है। आग से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना शुक्रवार अल सुबह 4:00 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाया। हादसे में आग से ओम प्रकाश पुत्र चनालू  निवासी धवास के मकान को आंशिक नुकसान हुआ।

प्रशासन की ओर से हलका पटवारी ने मौके पर जाकर 10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की। एसडीएम थुनाग ललित कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...