सराज के जंजैहली में मंत्री जगत सिंह नेगी का काले झंडों से स्वागत, गो बैक के लगे नारे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आपदा के बाद सराजघाटी में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडों के साथ किया। जंजैहली पहुंचने पर मंत्री जगत सिंह नेगी को यहां खड़े दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाकर यहां से वापिस जाने को कहा। यह सारा प्रदर्शन जंजैहली मंडल भाजपा के अध्यक्ष भीषम ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

बता दें कि आज जगत सिंह नेगी ने सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। लेकिन भाजपा नेताओं को उनका यह दौरा रास नहीं आया। जंजैहली मंडल भाजपा के अध्यक्ष भीष्म ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान जहां सराज को हर तरफ से मदद और सहानुभूति मिली वहीं जगत सिंह नेगी ने संवेदनहीन बयान देकर यहां के लोगों के जख्मों को कुरेदने का काम किया।

उन्होंने कहा कि नेगी लोग स्वभाव में मधुर और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं लेकिन जगत सिंह नेगी दूसरों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम करते हैं जोकि किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। ऐसे मंत्री की सराज के लोगों को कोई जरूरत नहीं है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर गो बैक के नारे लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...