सरकार ने तुरंत मांगे नहीं मानी तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला की बैठक शनिवार को अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन कोटला में संपन्न हुई। इस बैठक का संचालन महासचिव जोगिंद्र सिंह ने किया। इस बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर विचार – विमर्श किया गया।

बैठक में पेंशनरों ने सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। उन्हें बुढ़ापे की अवस्था में 2016 से पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों को एरियर की बकाया राशि व महालेखाकार से बहुत से पैशनरों को अभी तक नए वेतनमान के अनुसार राशि भुगतान नहीं हुआ है।

पेंशनरों का 12 प्रतिशत डी.ए. का एरियर के प्रति सरकार की ढुलमुल नीति बनी हुई है। जबकि सभी पेंशनरों ने सरकार को एक दिन का वेतन प्राकृतिक आपदा के दौरान दिया था। सरकार को चाहिए कि उपरोक्त भुगतान शीघ्र किया जाए। अन्यथा संघ को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न होना पड़े।

संघ कोटला इकाई का चुनाव 9 मार्च को सामुदायिक भवन कोटला में रखा गया है। अध्यक्ष सुशील शर्मा व महासचिव जोगिंद्र सिंह ने इकाई के पेंशनरों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए। और कोटला इकाई द्वारा गठित पेंशनर्स कल्याण कोष में दो हजार रुपए व्यासा देवी को बतौर सहायतार्थ दिया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रेम भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, साधु राम राणा, दुर्गादास, वीर सिंह ,अमी चंद, विजय, सविता ,रक्षा देवी, देशराज ,जोगिंद्र सिंह, श्रेष्ठ कुमार सहित लगभग 60 सदस्य ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...