सरकार की सभी पहलें जन कल्याण के लिए समर्पितः मुख्यमंत्री

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हर प्रदेशवासी की खुशहाली राज्य सरकार का ध्येय है। सरकार की सभी पहलें और प्रयास जनता की सुख-समृद्धि के लिए समर्पित हैं। यह बात उन्होंने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तांदी में जन-समस्याएं सुनते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समुचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। इस उद्देश्य से शुरू किया जन मंच आज लोगों की समस्याओं के समाधान का सशक्त साधन बन गया है। हजारों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि घर द्वार पर जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 शुरू की है। इस सेवा के माध्यम से एक फोन कॉल पर घर द्वार पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...