सरकारों ने वादे तो किए, नहीं बनाया दिव्यांग भवन, अब सुक्खू सरकार से उम्मीदें

--Advertisement--

Image

मंडी, 23 दिसंबर – डॉली चौहान

जनपद के दिव्यांगजनों से पूर्व में रही सभी सरकारों ने वादे तो किए, लेकिन किसी ने भी मंडी में दिव्यांग जनों की समस्या को देखते हुए यहां पर एक भवन तक बनाने की जहमत नहीं की।

इस बार प्रदेश की सुख्खू सरकार से मंडी जिला के दिव्यांगजनों को उम्मीदें हैं कि वह उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करेंगे। यह बात हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की जिला प्रधान हेमलता पठानिया ने कही।

मंडी शहर के भूतनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था कि मासिक बैठक हुई, जिसमें लगभग दो दर्जन दिव्यांगों ने भाग लिया। बैठक में जिला में दिव्यांगों को आए दिन पेश आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण की विस्तार से चर्चा भी की गई।

इस मौके पर हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था जिला मंडी की प्रधान हेमलता पठानिया ने नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिव्यांगों की मुख्य मांगों के ऊपर गौर करेंगें।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग भवन का मामला कई वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन इस पर सिर्फ विचार विमर्श किया जाता है और कार्रवाई बिल्कुल भी नहीं की जाती। इसके साथ ही उन्होंने नई सरकार के आने से बंद हुए कार्यालयों और उनमें नियुक्त एमटीएस वर्करों को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

उन्होने सरकार से अनुरोध किया है कि दिव्यांगों के दस्तावेजों की जांच अवश्य की जाए लेकिन उनमें नियुक्त हुए पात्र दिव्यांगों को उन्हे कई वर्षों उपरांत मिली नौकरी से नहीं निकाला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...