सरकारी बस चालक का बेटा बना हिमाचल का सीएम, कभी अख़बार और दूध तक बेचते थे सुखविंदर सुक्खू

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में नए सीएम बने नादौन के चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री घोषित कर दिए गए। आज शाम विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में लाखों लोगों की निगाहें कांगेस हाइकमान के फैसले पर लगी रहीं। शाम होते होते कई तरह के दृश्य बनते और बिगड़ते रहे। मुख्यमंत्री कौन होगा , इसे लेकर भी कई तरह से शिमला में नारे बाजियां होती रही।

मुख्यमंत्री के ऐलान का फैसला सांसद प्रतिभा सिंह के गुट और सुक्खू गुट के बीच दिन भर चली खींचातानी के कारण लटकता रहा। आखिरकार देर शाम तक ही तस्वीर साफ हो सकी कि हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

केंद्र से आए पर्यवेक्षकों के साथ दर्जनों बैठकों के बाद ऐलान किया गया कि हिमाचल के अगले मुख्यंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही होंगे। उनके इस ऐलान के बाद प्रदेश भर के स़क्खू समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसी बीच यह भी ऐलान किया गया कि हरोली से चुनकर आए विधायक मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। गौर हो कि इस बार कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...