सरकाघाट कॉलेज में बहुविषयक संकाय विकास कार्यक्रम का किया आयोजन

--Advertisement--

सरकाघाट – अजय सूर्या

रविंद्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में पर्यटन एवं यात्रा तथा वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताह का बहुविषयक संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह एफ डी पी “डिजिटल युग में नवीन शिक्षण पद्धतियों और विधियों” पर आधारित है। कार्यक्रम पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एन नागराजू, कुलपति, गंगाधर, मेहर विश्वविद्यालय, सम्बलपुर, ओडिशा रहे। प्राचार्य लिखी राम कौंडल ने कहा कि वर्तमान शिक्षा पद्धति में इस तरह के कार्यक्रमों का बहुत महत्व है। इस कार्यक्रम से शिक्षक नई तकनीक का शिक्षा में प्रयोग करना और ऑनलाइन शिक्षा को प्रभावी बनाने के बारे में सीखेंगे।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरुण शर्मा ने इस एफ डी पी के रिसॉर्स पर्सन, प्रतिभागियों तथा सात दिनों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि इस एफ डी पी के विषय पर भारत के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के प्रोफेसर और विद्वान अपने विचार शिक्षकों तथा शोध कर्ताओं के साथ सांझा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम शिमला में तैनात

हिमखबर डेस्क मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं आपात...

नौकरी का मौका: इलेक्ट्रिशियन के 15 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई को साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

फोरलेन निर्माण से बिगड़े हालात, सिहुवा में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण

शाहपुर - नितिश पठानियां फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली...