समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक दें अपने सुझाव

--Advertisement--

डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान ने जारी किया ऑनलाइन लिंक, वेबसाइट के लिंक पर या क्यूआर कोड के माध्यम से साझा कर सकते हैं अपने सुझाव।

हमीरपुर 21 अगस्त

समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आम लोगों के महत्वपूर्ण विचारों एवं सुझावों को शामिल करके उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसहिप्पा) ने 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं।

इसके लिए संस्थान ने ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। जन-केंद्रित और दीर्घकालिक सोच के साथ विकसित की गई 17 प्रश्नों की इस प्रश्नावली के माध्यम से हिमाचल के नागरिकों, संस्थानों और हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और ज़मीनी नवाचार आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉग इन किया जा सकता है।

इसके अलावा संस्थान ने एक वेब लिंक https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6 और क्यू आर कोड भी जारी किया है। इस पर क्लिक करके आम लोग गूगल फॉर्म पर लॉग इन करके अपने सुझाव या विचार भेज सकते हैं। ये सभी वेब लिंक 26 अगस्त तक खुले रहेंगे।

उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए अपने सुझाव या विचार साझा करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...