समारोह में खाना खाने गया व्यक्ति नहीं लौटा घर, अगले दिन नाले में मिला शव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल कलां में एक व्यक्ति घर के समीप मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान ज्ञान चन्द (65) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दधोल के अंतर्गत आने वाले गांव दधोल कलां के पास बने बई नाले में ज्ञान चन्द मृत अवस्था में पाया गया।

मृतक के पुत्र शुभम ने बताया कि गांव में शनिवार को उसके पिता एक समारोह में खाना खाने गए हुए थे जबकि मैं और मेरी माता ननिहाल दकडी घुमारवीं में थे।

जब उसके पिता रात को घर न आए तो घरवालों ने उनकी खोज शुरू की। रविवार सुबह के समय वह नजदीक ही बेई नाले में मृत अवस्था में मिले।

मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...