सब डिविजनल मजिस्ट्रेट कार्यालय देहरा में हुई टी बी फोरम मीटिंग

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया 

आज दिनांक 4/3/2023 को उपमंडल कार्यालय देहरा में टी बी फोरम मीटिंग की गई। ये मीटिंग सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संकल्प गौतम की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में बीडीओ प्रागपुर, जिला परिषद ,प्राचार्य आईटीआई रक्कर, टैरेस व नेहरन पुखर मौजूद हैं. बैठक में डॉ. पंकज ने संक्षेप में टीबी रोग के बारे में बताया।

सभी को टीबी के लक्षण और इलाज के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है और हिमाचल सरकार ने 2024 तक टीबी को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

बैठक में डॉ. पंकज कौंडल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है और मरीज 6 महीने के इलाज के बाद ठीक हो जाता हैऔर साथ में ये भी कहा कि सरकार की तरफ से एक निश्चय पोषण योजना के तह हर मरिज को 500 प्रति माह दिया जा रहा है.

बैठक में दो टीबी चैंपियन साल्विया और गोविंद भी शामिल हुए। उन्होंने टीबी रोग के दौरान अपने अनुभव साझा किए.

बैठक के अंत में डॉ. पंकज ने बैठक के सभी सदस्यों से टीबी के बारे में जागरूकता फैलाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने बैठक में सभी का धन्यवाद किया. टीबी हेल्पलाइन नंबर 1800116666.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...