सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन जख्मी

--Advertisement--

सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन जख्मी

ऊना, 24 फरवरी – अमित शर्मा

उपमंडल अंब के तहत भैरां में पेश आए सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन जख्मी हुए हैं। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह पंचकूला निवासी शेर सिंह कार में सवार होकर अपने परिवारिक सदस्य प्रेमी देवी व निम्मो देवी के साथ ऊना से अंब की ओर जा रहे थे। भैरां पहुंचने पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में एक कार में सवार शेर सिंह, प्रेमी देवी व निम्मो देवी घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर तीनों का उपचार जारी है।

डीएसपी अंब वसुधा सूद के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...