सड़क हादसाः ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी व चार बच्चों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

शनिवार सुबह तड़के उत्तर प्रदेश के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर उतरौला मार्ग स्थित गालिबपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसके में पति-पत्नी सहित चार बच्चों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग नैनीताल से अपने घर देवरिया जा रहे थे। कि बलरामपुर उतरौला मार्ग स्थित गालिबपुर गांव के पास शनविार सुबह तड़के लगभग 2.30 बजे उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

माना जा रहा है कि हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ है। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी में सवार पति-पत्नी और चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि कार में मिले आधार कार्ड पर सोनू साहू ग्राम वनकुल थाना श्रीरामपुर जिला देवरिया लिखा है। इसी आधार पर परिवारजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर ही मृतकों के नाम व अन्य जानकारी मिल पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...