सड़क पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 22 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

--Advertisement--

गाड़ी में चालक पंकज कुमार के अलावा कुमारी दीक्षा और कुमारी आरती सवार थीं। दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई।

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन शहर के साथ लगते सुबाथू-देलगी सड़क पर एक पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी सोलन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकी शव को कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार सुबाथू से देलगी सड़क पर गांव नहलोगी डाकघर देवठी ग्राम पंचायत रणों के पास एक पिकअप (HP-64A-7134) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में चालक पंकज कुमार के अलावा कुमारी दीक्षा और कुमारी आरती सवार थीं।

हादसे में कुमारी दीक्षा (22) निवासी गांव दालसा, आनी कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो के गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...