सड़क पर गिरे बाइक सवारों को बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया पुलिस वाहन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सड़क पर गिरे बाइक सवारों को गाड़ी से नीचे आने से बचाने के लिए थाना प्रभारी ने अपनी जान को खतरे में डाल दिया।जानकारी के अनुसार डलहौजी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पुलिस वाहन में सवार होकर देवीदेहरा से गुजर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने पुलिस की गाड़ी देखी और डर के मारे बाइक को बीच सड़क पर गिरा दिया और दोनों बाइक सवार भी गिर गए।

अचानक गाड़ी के सामने दो बाइक सवारों को देख थाना प्रभारी ने ड्राइवर को दूसरी तरफ गाड़ी घुमाने के आदेश दिए। चालक ने ब्रेक लगाने के साथ गाड़ी को दूसरी तरफ पहाड़ी से टकरा दिया। इससे गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने गाड़ी में सवार पुलिस कर्मचारियों को निकाला। थाना प्रभारी जगवीर सिंह को गंभीर चोट लगी थी। अन्य पुलिस जवानों को मामूली चोट लगी थी। इन्हें उपचार के लिए बाथरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां एक्सरे सुविधा न होने से थाना प्रभारी को बाजू का एक्सरे करवाने के लिए चंबा भेजा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...