सड़क किनारे सेफ्टी पोल की जांच कर रहे इंजीनियरों पर काल बन झपटा ट्रैक्टर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

एनएच-707 पांवटा गुम्मा सड़क पर जलूउ मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर लगभग 200 फुट गहरे खाई में जा गिरा। इसमें दो इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

डीसीसी कंपनी के सीएमडी नरेंद्र धतरवाल ने घटना की पुष्टि कर खेद प्रकट करते हुए बताया कि कंपनी के दो होनहार इंजीनियर खो दिए हंै।

उधर, थाना प्रभारी शिलाई मस्तराम ठाकुर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन जारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जामली की ओर से एक ट्रैक्टर कंपनी के कार्यालय मिनस की ओर जा रहा था।

इस दौरान सड़क के किनारे सुरक्षा पोल का निरीक्षण कर रहे 26 साल के इंजीनियर रामनकिशन निवासी गोरखपुर और 24 साल के इंजीनियर गौरव कुमार निवासी सहारनपुर इसकी चपेट में आ गए। संतुलन बिगडऩ से ट्रैक्टर खाई में जा गिरा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...