सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन बर्मा 

सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौड़ा कैंची के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस चौकी प्रभारी यंशवत नगर चेतन चौहान के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सोलन-राजगढ़ सड़क पर गौड़ा कैंची के समीप साधु जैसे कपड़े पहने किसी व्यक्ति का शव झाड़ियाें में पड़ा है।

सूचना मिलते ही मौके पर जाकर मामले की छानबीन की तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में झाड़ियों के बीच कंटीली तारों मे फंसा पड़ा था। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ लाया गया है।

मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला था व्यक्ति

पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पता चला है कि उक्त व्यक्ति का नाम मेहर सिंह है, जिसकी उम्र लगभग 61 साल है और वह मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह व्यक्ति यशवंत नगर व आसपास के क्षेत्रों मे घूमता था और शराब का भी सेवन करता था। अब पुलिस को उसके परिजनों के आने का इंतजार है।

उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ भीष्म ठाकुर के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...