सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत

--Advertisement--

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत निहारी कस्बे में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक का मोबाइल भी फट गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार रोहताश दत्ता(28) पुत्र एसके दत्ता निवासी गांव मसेरडू जिला हमीरपुर शनिवार सुबह बाइक पर चंडीगढ़ से अपने घर जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे जब निहारी कस्बे के पास पहुंचा तो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई।

हादसे में रोहताश के सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, 18 अगस्त - हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अक्षय...

भूगोल शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 97 उम्मीदवारों का चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...