सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का हुड़दंगियों ने तोड़ा शीशा, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

धर्मपुर बाजार में प्रतिदिन की तरह अपनी गाड़ी को खड़ी करके भवानी दत मंडयाल अपने आवास में चले गए, रात को शरारती तत्वों ने बाजार में हुड़दंग मचाया और सड़क किनारे खड़ी की गई व्यापारी भवानीदत मंडयाल की गाड़ी को तोड़ दिया।

इसका पता उन्हें तब चला जब वह सुबह अपने आवास से कहीं जाने के लिए निकले और जैसे ही वह अपनी गाड़ी के समीप पहुंचे तो वहां उनकी गाड़ी का आगे वाला शीशा टूटा हुआ पाया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

पुलिस प्रशासन से मांग उठाई है कि इन हुड़दंगियों जिन्होंने यह गाड़ी का शीशा तोड़ दिया इतना ही नहीं बाजार में दुकानों में लगे बैनर व झंडों को भी तोड़-मरोड़ दिया है।

धर्मपुर व्यापार मंडल ने ऐसे कृत्यों की आलोचना की है और हुड़दंगियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। भवानी दत मंडयाल ने मामले की जांचकर उचित कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

डी.एस.पी. सरकाघाट कुलदीप पुलिस के पास भवानी दत मंडयाल की तरफ  से शिकायत आई है, शिकायत मिलते ही पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है और बाजार में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से इस बात का पता लगाया जाएगा कि बाजार में कौन शरारती तत्व रात को घूम रहे थे और उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...