सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 14 फरवरी को, 1,22,265 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की वैक्सीन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल 08 फरवरी:

कांगड़ा जिला में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें कांगड़ा जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,22,265 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने डीआरडीए के सभागार में  पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत कांगड़ा जिला में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1070 बूथ स्थापित किये जाएंगे। इसके साथ 22 ट्रॉजिट पॉइंट (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ी, ईंट के भट्टे, भवन निर्माण स्थल)पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे, जिनमें पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। इसके लिए जिला भर में 4280 टीम के सदस्य नियुक्त किये गये हैं, 2013 सुपरवाईजरों की देख-रेख में यह सदस्य कार्य करेंगे। टीकाकरण के सभी सदस्य 14 फरवरी के दिन बूथ पर दवाई पिलाएंगे और 15 तथा 16 फरवरी को घर-घर जाकर इस अभियान में छूटे बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी।

उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ इस कार्य को करने में अपना सहयोग दें ताकि 0 से 5 साल का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 0 से 5 साल के बच्चों को 14 फरवरी के दिन नजदीकी पोलियो बूथ में जा कर दो बूंद पोलियो की अवश्य पिलाएं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला के सभी लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सभी अभिभावकों से रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया है।
एडीसी ने छोटा तथा बड़ा भंगाल क्षेत्र में भी इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

इससे पहले सीएमओ गुरदर्शन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग, आईसीडीएस, ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...