संदिग्ध हालात में सड़क किनारे लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव…मचा हड़कंप

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल जोगिंदरनगर में वीरवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिला है। घटना के बाद जोगिंदरनगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी जोगिंदरनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि शहर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर गांव आरठी में सड़क किनारे लगे पैरापिट के रिफ्लेक्टिव को बंधक बनाकर 25 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आरठी गांव से संबंध नहीं रखता है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि जल्द ही शव की शिनाख्त कर ली जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव: हिमाचल में जिला परिषद ने ठुकरा दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में...

गगल एयरपोर्ट बखेड़ा, टैक्सी यूनियन और BKJ एयरपोर्ट स्टाफ में तीखी बहसबाजी

हिमखबर डेस्क गगल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम विमान सेवा रद्द होने...