संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

--Advertisement--

Image

हिमखबर – शिव गुलेरिया

सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन दिनांक 21 जून, 2022 को संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों मंे स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा अपनी-अपनी शाखाओं में खुले स्थानों एवं पार्को में आयोजित किया जायेगा, जिसका आरम्भ प्रातः 6ः00 बजे से होगा।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन (संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा) द्वारा वर्ष 2015 से ही योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाता रहा है।

इस वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा के निर्देशन में संपूर्ण भारतवर्ष में किया जायेगा।

सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर अपने विचारों में यही फरमाते है कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साथ हमें शारिरिक एवं मानसिक रूप में स्वस्थ रहना अति आवश्यक है।

इस योग दिवस का उद्देश्य भी यही है कि सभी में एकाग्रता और सामुदायिक सामंजस्य की भावना का संचार हो जिससे कि जीवन शैली को और बेहतर एवं उत्तम ढंग से जीया जा सके।

वर्तमान समय में जहाँ तनाव पूर्ण एवं नकारात्मक विचारों का प्रभाव हर व्यक्ति पर है। ऐसे समय में परमात्मा ने हमें जो यह मनुष्य तन दिया है इसकी संभाल योग के माध्यम से अपनी ज्ञानेद्रियों को जागृत करके आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जीया जा सकता है।

योग भारत की प्राचीन परंपरा की अमूल्य देन है। यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। यह केवल व्यायाम रूप में नहीं अपितु यह सकारात्मक भावों को जागृत करके तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

योग द्वारा अपने जीवन को सहज एवं सक्रिय रूप में स्वस्थ होकर जीया जा सकता है। वर्तमान समय में तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु योग की नितांत आवश्यकता है और इस संस्कृति को विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा अपनाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...