श्री माता वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में भड़की आग, दो की मौत

--Advertisement--

Image

जम्मू&कश्मीर- व्यूरो रिपोर्ट

जम्मू&कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को यात्री बस में भीषण आग लगने से 2 श्रदालुओ की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 22 यात्री झुलस गए।

ये बस कटरा से जम्मू जा रही थी,बस( J&K 14-1831) में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के नजदीक आग लग गई।

बस के इंजन से लगी इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। आग ने पलक झपकते ही पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया,इनमे से 3 की हालत गंभीर हैं, उन्हें विशेष उपचार के लिए  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

उधर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘कटरा में बस दुर्घटना की खबर मिलते ही डिप्टी कमिश्नर बबीला रखवाला से बात की, घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

हादसे में घायलों को आर्थिक मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...