श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा ने नंदपुर भटोली में जांचा लोगों का स्वास्थ्य 

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

श्री बालाजी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल कांगड़ा के तत्वावधान में ज्वाली तहसील के नंदपुर भटोली में डॉ राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जन,हड्डी और ईएनटी इत्यादि के मरीजों की जांच की गई।

शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकांश संख्या महिलाएं और बच्चों की रही। जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई, जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उन्हे विशेष छूट के साथ श्री बालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के “डॉक्टर आपके द्वार” जनसेवा के मूलमंत्र के साथ लोगों के घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

डॉ राजेश का कहना है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में अगर उनको घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...