श्रीखंड महादेव यात्रा पर 15 अगस्त तक पूर्ण रूप से रोक, चोरी-छिपे जाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल की सबसे कठिनतम माने जाने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासन ने 15 अगस्त तक पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि रोक के बावजूद श्रद्धालु चोरी छुपे जान जोखिम में डाल कर यात्रा पर जा रहे हैं। अब ऐसे श्रद्धालुओं पर प्रशासन की नज़र है और रोक के बावजूद उल्लंघन करने और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष यात्रा शुरू होने के दो दिन के भीतर ही छह लोगों की मौत हो गई। रास्ते कठिन और भारी बारिश से लगातार हो रहे खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इस यात्रा पर रोक लगा दी। लेकिन यात्री पहले और अब बाद में भी बिना प्रशासन की अनुमति के यात्रा पर जा रहे थे।

अब एसडीएम निरमण्ड की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने इस पर लगी रोक को 15 अगस्त तक बढ़ दिया है। ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...