श्रद्धालू हो या लोकल, किसी भी गाड़ी को नहीं मिलेगी एंट्री, सोमवार से सिर्फ वन-वे ही होगा ट्रैफिक

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेला के चलते सोमवार से यातायात वन-वे हो जाएगी। श्रद्धालु हो या लोकल, सभी के वाहनों का अंब से प्रवेश व नंदपुर से निकासी होगी।

यह निर्णय सडक़ दुर्घटना की रोकथाम की दृष्टि के चलते लिए जा रहे है। वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के चलते मुबारिकपुर व अंब से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को नाकों में ही रोक दिया जाएगा।

लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के कंधों पर होने के चलते मेला प्रशासनिक अधिकारी विवेक महाजन व्यवस्था को सुचारू करने के लिए इन दिनों मैड़ी में विभागीय अधिकारियों के साथ डटे हुए हैं। चयनित स्थानों पर शुलभ शौचालय लगाने की पहल को प्रशासन की एक नई सोच को जोड़ कर देखा जा रहा है।

मैड़ी मेले में कोई आगजनी की घटना न हो इसके लिए लाइट व्हीकल पार्किंग में उगी घासभुस को जलाने की पहल को एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

एसडीएम ने बताया की होली मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इसबार कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि दस दिवसीय होली मेला शुरू होने को एक दिन शेष रह गया है।

ऐसे में पुलिस ब होमगार्ड जवान अम्ब से लेकर मैड़ी तक अपने अपने मोर्चो पर डट गए है। नेहरियां में पूर्व की भांति बैरीगेट्स लगाकर असामाजिक तत्वों पर नजऱ रखने के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...