शोभायात्रा से होगा राज्य स्तरीय लोहड़ी का आगाज

--Advertisement--

Image

उत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों-प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

परागपुर- आशीष कुमार

जनवरी को परागपुर बाजार में पारंपरिक रूप से शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का आगाज होगा। परागपुर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने यह जानकारी दी।

एसडीएम ने मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परागपुर में होने वाला राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला न केवल परागपुर अपितु पूरे प्रदेश की शोभा बढ़ाने वाला कार्यक्रम है। 13 जनवरी को परंपरा के अनुरूप परागपुर में लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा।

बाकी के कार्यक्रम सरकार द्वारा कोरोना संबंधित आदेशों के अनुरूपी ही किए जाएंगे। इस अवसर पर टैंट व्यवस्था व सजावट, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं स्वागत व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अमित कुमार, बीएमओ डाडासीबा डा. सुभाष ठाकुर, उपमंडल भू-संरक्षण अधिकारी ज्योतिरंजन कालिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर जीत सिंह, प्रधान परागपुर मदन गोपाल, एसडीओ कृषि एमएम शर्मा, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग परागपुर लवनीत डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड मंजीत सिंह, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग संजीव राणा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अमित गुलेरिया, बागबानी विस्तार अधिकारी वंदना, सुदेश, सत्या सूद, रुपिंद्र डैनी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...