शेयर इंडिया टीम ने किया पालमपुर अस्पताल का निरीक्षण

--Advertisement--

Image

पालमपुर, 15 मार्च – नवीन शर्मा 

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीएस) और शेयर इंडिया के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल पालमपुर में किया गया।

यूएस सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) शेयर इंडिया के माध्यम से केंद्रीय टीबी डिवीजन द्वारा चिन्हित जिला कांगड़ा को भी इस परियोजना के लिये चिन्हित किया गया है।

डॉ सुशील शर्मा की अगुवाई में शेयर इंडिया टीम ने बुधवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सकों, अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति सदस्यों, स्टाफ नर्सेज को प्रशिक्षित भी किया।

टीम ने अस्पताल में संक्रमण निंयत्रण और रोकथाम के लिये किये किया जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।

टीम ने पालमपुर अस्पताल के कार्यों की सराहना की तथा संक्रमण निंयत्रण और रोकथाम को और अधिक प्रभावी रूप में अपनाने की बात कही।

डॉ सुशील शर्मा ने कहा कि हम अपनी और मरीजों की सुरक्षा के लिये बताये गए उपायों के उपयोग से कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश के 10 राज्यों में चलाया जा रहा है और प्रदेश दो ज़िलों शिमला और कांगड़ा को इसके लिये चुना गया है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा ज़िला के सिविल अस्पताल पालमपुर को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान सिविल अस्पताल की मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ मीनाक्षी गुप्ता, अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ नर्सेज, अस्पताल संक्रमण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...