शूलिनी मेले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, आर्थिक स्थिति पर होगा काम; सोलन में CM सुक्खू ने किया ऐलान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

राज्य स्तरीय शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले का दर्जा राज्य स्तरीय से बढ़ाकर राष्ट्र स्तरीय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी, तो आर्थिक हालात बेहद खराब थे। आर्थिक हालात को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

चार सालों में हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत: CM

चार वर्षों में हालात सुधर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं आप सबके जैसे एक आम आदमी हूं और सीएम के पद तक पहुंचा हूं, इसलिए मैं आम आदमी की दिक्कतों और परेशानियों को जानता हूं।

सरकार ने जो बजट पेश किया है इसके परिणाम आने वाले दिनों में नजर आएंगे। सीएम कार्यक्रम के बाद ओल्ड डीसी चौक पर लोगों से भी मिले। लोगों से मिलने के लिए उनका काफिला करीब दस मिनट तक रुका रहा।

शूलिनी मेले में जस्सी गिल ने दी बानों की प्रस्तुति

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल ने प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने एक से बढ़कर एक बानों की प्रस्तुत से दर्शकों को झुमाने का प्रयास किया। उन्होंने बापू जमींदार, गबरू, लांसर जैसे कई अपने गाने गाकर दर्शकों को नचाया।

प्रिंस गर्ग ने भी दी प्रस्तुति

जस्सी गिल इससे भी शूलिनी विवि में आयोजित होने वाले टेक फेस्ट कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। जस्सी गिल से पहले स्थानीय हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने भी अपने चुटकलों से दर्शकों को गुदगुदाया।

इससे पहले पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम छोटे बच्चों के प्रस्तुतियों से शुरू हुए। एक के बाद एक छोटे कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...