शुगल सिंह ने संभाला परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार

--Advertisement--

Image

चंबा, 27 फरवरी – भूषण गुरुंग

शुगल सिंह ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक अपना कार्यभार संभाला है।ऑटोमोबाइल इंजीनियर शुगल सिंह इससे पहले निगम के सोलन डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक थे। वे पठानकोट और नेरवा में भी क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि वे पथ परिवहन निगम की सेवाओं को यथासंभव सुचारू तौर पर कार्यशील करने की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि निगम के चंबा डिपो में करीब 150 बसों का भारी-भरकम फ्लीट है।

निगम का चंबा डिपो जिला के सभी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अपनी बस सेवाएं देने के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और अंतर राज्यीय रूटों पर भी अपनी बसों का संचालन करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...