शिव प्रताप शुक्ला ने हिमाचल के 29वें राज्यपाल के रूप में संस्कृत में ली शपथ

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में संस्कृत में शपथ ली।

राजभवन में हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

शिव प्रताप शुक्ल की गिनती भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें वित्त राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया था।

 

पहली बार राज्यपाल बने शिव प्रताप शुक्ल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के मूल निवासी हैं। इनका जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट- खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी में हुई एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में हुई।

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य प्रारम्भ किया। वह राजनैतिक रूप से 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये।

वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...