शिलाई में मुख्यमंत्री का बागी नेताओं पर तीखा हमला, पाप धोते-धोते, गंगा मां भी हो गई मैली

--Advertisement--

नाहन, 13 मार्च – नरेश कुमार राधे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को सिरमौर प्रवास के दौरान एक बार फिर कांग्रेस के बागी नेताओं पर तीखा हमला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देवी-देवताओं से डरते हैं। एक प्याला पानी का भी किसी से पी लें तो अहसानमंद रहते हैं, लेकिन इन नेताओं ने तो नोट के बदले विधायकी को ही बेच दिया। पहले पंचकूला के पांच सितारा होटल में छिपे रहे, इसके बाद पाप धोने हरिद्वार चले गए।

मुख्यमंत्री ने कहा नोट के माध्यम से जो कुर्सी छीनना चाहते हैं, वो कभी भी आपके सेवक नहीं हो सकते। यहां गंगा माता भी सोच रही होगी, पापियों के पाप धोते-धोते, वो खुद मैली हो गई। शिलाई में जन संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बागियों को देवी-देवता ही भगा रहे हैं। हरिद्धार के बाद़ ऋषिकेश पहुंच गए। अब ताजा जानकारी ये मिली है कि ऋषिकेश से भी उड़ गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो 28 तारीख को दूसरा बजट पेश करने वाले हैं। 27 तारीख को राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उस समय हैरान रह गए, जब मीडिया में ये खबरें चल गई कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने कहा कि संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री बना हूं, इतनी जल्दी हार मानने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थिति होने के बावजूद भी बजट को पारित करवाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वोट हासिल नहीं सकती, लेकिन नोट के दम पर सत्ता हासिल करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या नोट के बदले विधायकी बेचने वालों को चुनाव जीतना चाहिए या नहीं। पंडाल में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर इंकार किया।

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा 15 महीने में जन कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की भी विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अंतिम पंक्तियों में पंडाल में मौजूद लोगों से ये भी पूछा कि क्या आप लोकसभा चुनाव में नोट के बदले कुर्सी हासिल करने वालों को जिताएंगे। इसके जवाब में पंडाल में मौजूद अपार जनसमूह ने हाथ उठाकर इंकार किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...