शिमला में भीषण अग्निकांड, दो मंजिला मकान जलकर राख

--Advertisement--

शिमला, 09 अप्रैल – नितिश पठानियां

अप्पर शिमला के कुमारसेन थाना के अंतर्गत कोटगढ़ में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। मकान की ऊपरी मंजिल से आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं।

इस घटना से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस के मुताबिक यह अग्निकांड कोटगढ़ के जाबड़ गांव के निवासी कुलदीप मेहता के मकान में सामने आया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनके दो मंजिला मकान में आग लग गई।

मकान में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल होने के कारण आग ने तेज़ी पकड़ी और मकान की ऊपर की पूरी मंजिल से देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मकान की निचली मंजिल से लोगों ने कीमती सामान बाहर निकाला।

कुमारसेन से पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। कुमारसेन पुलिस की टीम भी राहत व बचाव कार्य में जुटी है। अग्निकांड की इस घटना में फिलहाल किसी के झुलसने की रिपोर्ट नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...