शिमला में आयोजित कार्यक्रम में सराकरी योजनाओं के लभ्यार्थीयों की जबरन जुटाई गई भीड़

--Advertisement--

Image

शिमला 31 मई – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी मशनरी का दुरुपयोग करने और पानी की तरह सरकारी धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सराकरी योजनाओं के लभ्यार्थीयों की जबरन भीड़ जुटाई गई। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लभ्यार्थीयों सहित आशा वर्कर,महिला मंडलो व अन्य लोगों पर दबाव बना कर उन्हें इस समारोह में बुलाया गया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों का अधिकार है,ऐसे में उनका राजनीतिक दृष्टि से उपयोग करना उनको सार्बजनिक करना उनके निजिता के अधिकार का भी हनन है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेना पात्र लोगों का अधिकार है और यह कोई खैरात नही है।

प्रतिभा सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को देश मे बढ़ती महंगाई से प्रभावित लोगों व बेरोजगार युवाओं से भी ऐसा कोई संबाद करना चाहिए, जिससे वह उनकी पीड़ा को समझ व जान सकें।

प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री के इस आयोजन को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की हताशा व हार का डर को दूर करने का एक असफल प्रयास बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को इससे कोई लाभ होने वाला नही। केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न हिमाचल प्रदेश में आयोजित करने का कोई औचित्य ही नही था।

प्रदेश पहले ही 70 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले डूब गया है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश को इस आर्थिक संकट से उभरने के लिये कोई राहत पैकेज न देना प्रदेश के साथ एक बड़ा अन्याय है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश्वसियों से जो वादे किए थे आज के उनके सम्बोधन में उनका कोई भी उल्लेख नही था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से जो उम्मीदे प्रदेश के लोगों को थी वह सब धरी की धरी रह गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...