शिमला मालरोड पर वुडलैंड कंपनी के शोरूम में लगी आग,ढाई लाख का सामान जलकर राख

--Advertisement--

Image

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक मालरोड पर आग लगने की घटना पेश आई है। शेर ए पंजाब के पास वुडलैंड के शोरूम में सुबह 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। सुबह मालरोड पर गश्त पर गई पुलिस की टीम ने शोरूम से धुआं उठता देखा।

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक मालरोड पर आग लगने की घटना पेश आई है। शेर ए पंजाब के पास वुडलैंड के शोरूम में सुबह 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। सुबह मालरोड पर गश्त पर गई पुलिस की टीम ने शोरूम से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

मालरोड से तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया। छोटा शिमला और बालूगंज से चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाई गई। दमकल कर्मियों को आग पर पूरा नियंत्रण करने में दो घंटे लगे।

अग्निकांड में वुडलैंड शोरूम में रखा करीब ढाई लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसमें जूते और कपड़े शामिल हैं। आग की जद में आए शोरूम के आसपास कई दुकानें और व्यासायिक संस्थान हैं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी टेक चंद ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में ढाई लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि 10 करोड़ की संपति को जलने से बचाया गया है।

उन्होंने कहा आग में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी के झुलसने की कोई रिपोर्ट है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...