शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, स्वागत के लिए उमड़ी भीड़, डीजीपी मामले पर ये कहा

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉक्टरों ने दो माह तक आराम करने की सलाह दी है। खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने को भी कहा है।

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला पहुंच गए हैं। उनके स्वागत के लिए भीड़ उमड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हेलिकॉप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। आज ही उन्हें एम्स से छुट्टी हुई।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर 12:30 बजे शिमला पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉक्टरों ने दो माह तक आराम करने की सलाह दी है। खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने को भी कहा है। लोगों से मिलना जुलना जारी रहेगा पर पहले की तरह अधिक दौड़ भाग करने से मना किया है।

डीजीपी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के नियमों के तहत कार्रवाई होगी। हर शिकायत को पहले जांचना जरूरी होता है। कई बार गलत शिकायतें भी होती हैं। सीएम ने चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अभी नहीं जा पाऊंगा।

शिमला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर दोहराया कि हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध व अमीर राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी-देवताओं व प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से वापस लौटा हूं।

उन्होंने कहा कि मेरे मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बखूबी सरकार के कार्य को किया। उन्होंने कहा कि वो प्रदेश की जनता का भी आभार जताना चाहते हैं, जिनकी दुआओं की बदौलत स्वस्थ हुआ हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...