शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

--Advertisement--

शिमला,11 अप्रैल – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम शिमला के सात वार्ड व पालमपुर नगर निगम के एक वार्ड के उप चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी हैं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनाव के लिये गठित स्केर्निंग कमेटी के अध्यक्ष उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि आज उन वार्डो की सूची जारी की गई है जहां से एक ही आवदेन आया था।

उन्होंने कहा कि शेष वार्डो में एक से अधिक नाम आये है इसलिए अगले कल  प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सक्रेनिंग कमेटी की बैठक होगी और उसके बाद सभी नाम तय कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

आज जिन वार्डो की सूची जारी की गई है उसमें टूटीकंडी वार्ड से ऊमा कौशल, लोअर बाजार से उमंग बंगा, बेनमोर से कुमारी शिनम कटारिया, भट्टाकुफर से नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान, पटियोग से दीपक रोहाल व न्यू शिमला से कुमारी कुसुम लता को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया हैं।

इसके अतिरिक्त पालमपुर नगर निगम के एक उप चुनाव पालमपुर उपरला से राधा सूद को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...